फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents are facing waterlogging, stray animals and drinking water problem

Faridabad News: जलभराव, लावारिस पशु और पेयजल समस्या से जूझ रहे निवासी

Mon, 04 Aug 2025 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Residents are facing waterlogging, stray animals and drinking water problem
सेक्टर - 7 में रहने वाले 600 से अधिक परिवार एक ही ट्यूबवेल पर हैं निर्भर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-7 में जलभराव, लावारिस पशु और पेयजल समस्या को लेकर निवासी परेशान हैं। पूरे सेक्टर में लगभग 225 मकान है और 600 से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन पूरा सेक्टर एक ही ट्यूबवेल पर निर्भर हैं। इसके अलावा सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निवासी गंदगी में रहने को मजबूर हैं। वहीं मार्केट में मुख्य सड़क पर अहाते के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कुछ दिनों पहले पार्क से अज्ञात लोग पेड़ काट कर अपने साथ ले गए। बीते छह महीने में कई पेड़ काटे जा चुके हैं। रविवार को संवाद कार्यक्रम में सेक्टरवासी प्रमोद, धीरेंद्र, हरीश, रविंद्र, पंकज, राकेश, रमणीक व अन्य लोगों ने बताया कि सेक्टर में सफाई कर्मचारी केवल दो दिन के लिए आते हैं और सफाई भी नहीं करते हैं। इससे यहां चारों ओर गंदगी का माहौल है। बरसात का पानी कई दिनों तक सड़क पर भरे रहने से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


मार्केट में मुख्य सड़क पर अहाता बना हुआ है, कई लोग वहां बैठकर शराब पीते हैं। अहाते के सामने मदर डेयरी भी है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी होती है। अहाते के आगे शाम को जाम लग जाता है। लोगों ने कहा हमारी इस समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों से बातचीत


सेक्टर में नगर निगम के सफाई कर्मचारी केवल दो दिन सफाई करने आते हैं। इससे सेक्टर में गंदगी पड़ी रहती है। --
प्रमोद तिबड़ेवाल, आरडब्ल्यूए प्रधान


--

लावारिस कुत्तों का झुंड अचानक हमला कर देता है। कई बार बच्चों और महिलाओं को काट भी चुके हैं। -
पंकज गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान


--

सेक्टर में बरसात का पानी भर जाता है, जिसे निकलने में समय लगता है। सेक्टर में वर्षा जल संचयन प्रणाली का इंतजाम करना चाहिए। -
राजेंद्र बंसल, वरिष्ठ उपप्रधान

--

अहाते के कारण सेक्टर के लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन को इसका कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए। - राकेश मंगला, कैशियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article