फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents and builders failed to pay property tax, and the clubhouse was fined.

Faridabad News: निवासियों से लेकर बिल्डर ने नहीं भरा प्रॉपर्टी टैक्स, क्लब हाउस पर जुर्माना

Fri, 20 Feb 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Residents and builders failed to pay property tax, and the clubhouse was fined.
लोगों का आरोप, बिल्डर की ओर से जुर्माना भरने का डाला जा रहा दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर - 70 स्थित डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में लंबे समय से क्लब हाउस को लेकर समस्या बनी हुई है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने सरकार को क्लब हाउस का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। जबकि निवासियों ने समय पर बिल्डर को तय टैक्स दिया है। इसके चलते अब निवासियों की परेशानी बढ़ गई है।

निवासी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बिल्डर की ओर से प्रोपर्टी टैक्स न भरे जाने के चलते अब सरकार की ओर से जुर्माना लगा दिया गया है। इससे सभी निवासी परेशान हैं। बिल्डर की ओर से अब दबाव डाला जा रहा है कि जुर्माना सभी निवासी मिलकर निपटाएं, जबकि सभी ने समय पर टैक्स दिया था। अब सरकार की ओर से लगाए गए जुर्माने को निवासियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। इससे हम पर अधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


निवासी निखिल का कहना है कि हम इससे पहले कई बार बोल चुके हैं कि सभी औपचारिकताओं को समय पर पूरा कर लिया जाए लेकिन बिल्डर की लापरवाही अब सोसाइटी के लोगों पर भारी पड़ रही है। इसके साथ ही बिजली बिल और रखरखाव शुल्क को लेकर भी हम परेशान हैंं। बिना किसी दस्तावेज के हम लोग शुल्क का भुगतान करते हैं। कई बार विरोध करने पर ही इसका कोई हल नहीं निकला है। हमारी प्रशासन से मांग है कि हस्तक्षेप कर समस्या का निवारण किया जाए, जिससे निवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed