फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   republic day : no entry of heavy vehicle in delhi from faridabad

सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की दिल्ली में नो एंट्री

Sat, 25 Jan 2020 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
republic day : no entry of heavy vehicle in  delhi from faridabad
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस की सूरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लेटफार्म एक पर सामान क? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस पर खुफिया रिपोर्ट के आधार पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमा क्षेत्रों में अस्थाई नाका बना कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देख कर सख्ती से जांच की जा रही है। शहर के गणतंत्र दिवस पर सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग को दोपहर तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मेट्रो, रेलवे स्टेशन समेत बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे फरीदाबाद से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को 25 जनवरी शाम छह बजे से दिल्ली की सीमा पर ही रोक दिया गया है। इन वाहनों को 26 जनवरी दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद शहर में भी अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली से सटी सीमाओं पर सुरक्षा का अभेद खाका तैयार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल को सड़क पर उतारा गया है।
विज्ञापन

रात में विशेष तौर पर जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर उनकी सख्ती से जांच व कार्रवाई के लिए कहा गया है। रविवार को जिला स्तरीय समारोह सेक्टर-12 राजकीय खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि राजकीय खेल परिसर सेक्टर-12 व कोर्ट की तरफ जाने वाले मार्गों का दोपहर 12 बजे तक प्रयोग करने से बचें। इसके बजाए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर हुई जांच
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शनिवार को रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा जांच की गई है। गणतंत्र दिवस पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर ड्रोन हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने पूरे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। स्टेशन परिसर में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को सुरक्षा जांच में शामिल किया गया। इस दौरान ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों की भी जांच की गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को भी सतर्क होकर यात्रा करने की सलाह दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को जागरूक किया कि यात्रा के दौरान साथ ही किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति अथवा सामान दिखाई देने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा आरपीएफ हेल्पलाइन को सूचना दे। बम डिस्पोजल टीम के प्रभारी एएसआई आनंद प्रकाश, महेश कुमार, कृष्ण कुमार और डॉग हैंडलर एएसआई युद्धवीर सिंह ढोलू को साथ लेकर फरीदाबाद पहुंचे। यहां प्लेटफार्म, कूड़ादान, वेटिंग हाल, रेलवे ट्रैक समेत पूरे परिसर की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed