फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Report sought from schools with poor exam results

Faridabad News: परीक्षा परिणाम खराब आने वाले स्कूलों की मांगी रिपोर्ट

Sat, 19 Jul 2025 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Report sought from schools with poor exam results
रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विषय के शिक्षक व प्राचार्य पर हो सकती है विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं आने पर स्कूल के शिक्षक और मुखिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने फरीदाबाद सहित प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। विभाग की ओर से विषय के आधार पर रिपोर्ट मांगी गई है। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम लाना है। विभिन्न योजनाएं चलाए जाने के बावजूद जिले के स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं आ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही मासिक परीक्षा की भी समीक्षा की जाएगी, जिससे की बोर्ड का परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके।
शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट जल्द मांगी है। विभाग की ओर से शुरुआती जांच में जिले के एक दर्शन से अधिक स्कूलों के शिक्षक व स्कूल मुखिया जिम्मेदार पाए गए थे, संभावना जताई जा रही है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। इनमें से एक-दो सरकारी स्कूलों के टीचरों व प्राचार्य का चार्जशीट होना तय माना जा रहा है। पिछले तीन-चार सालों से जिन शिक्षकों व प्राचार्यों का परिणाम खराब आ रहा है उनका तबादला होने के साथ-साथ उनपर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिले के कुछ स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब आया था, उन स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे की परीक्षा परिणाम को सुधारा जा सकें। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article