फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Report filed against Bittu Bajrangi

Faridabad News: मजदूर को डंडों से पीटने पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Apr 2024 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report filed against Bittu Bajrangi
- पिटने वाले पर एक बच्ची से छेड़छाड़ का था आरोप, पुलिस ने मजदूर के खिलाफ भी किया मामला दर्ज
विज्ञापन

- मंगलवार को सोशल मीडिया पर पीटने का वीडियो हुआ था वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी का मंगलवार को एक मजदूर की डंडों से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद सारन थाना पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया। वीडियो में उसके साथ दिखाई दे रहे सुरक्षा कर्मी को तुंरत प्रभाव से हटा दिया गया है। दूसरी तरफ, मजदूर के खिलाफ भी नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी बात को लेकर बिट्टू बजरंगी उसकी पिटाई कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिट्टू बजरंगी की सरेआम गुंडागर्दी सामने आई। बिट्टू पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति के हाथ पैर पकड़वाकर उसकी जमकर पिटाई करता दिखा। हैरानी की बात ये है कि मौके पर बिट्टू की सुरक्षा में मौजूद पुलिस कर्मी तमाशबीन बना देखता रहा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया में जमकर यह मामला उछला। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
संजय एंक्लेव स्थित बाबा मंडी निवासी श्यामू ने पर्वतिया कॉलोनी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विनोद नाम के व्यक्ति के मकान में किरायेदार के रूप में रहता है। एक अप्रैल को घर के पास रहने वाली एक नाबालिग लड़की को चॉकलेट दिलाने ले जा रहा था। कुछ लोगों ने उसे गलत समझकर पकड़ लिया। वे लोग श्यामू को बिट्टू बजरंगी के पास ले गए। आरोप है कि बिट्टू बजरंगी ने बिना कुछ पूछे लोगों के कहने पर दूसरे समुदाय का समझकर मारपीट शुरू कर दी। दो लोगों ने उसे जमीन पर गिरा लिया और बिट्टू ने उसे डंडों से पीटा। उसके हाथ पैर व सिर में कई जगह चोटें आईं। आरोपी बिट्टू बजरंगी और एक महिला समेत अन्य लोग डंडों से उसकी पिटाई कर रहे थे। खास बात ये है कि इस दौरान वहां एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था लेकिन वह तमाशबीन बना देखता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने श्यामू की शिकायत पर नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के खिलाफ बच्ची के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में लड़की के पिता ने शिकायतकर्ता श्याम के खिलाफ भी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज कराया है। लड़की के पिता का आरोप है कि श्याम ने उसकी लड़की के साथ चॉकलेट दिलाने के नाम पर छेड़छाड़ की थी। दोनों मामलों में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed