{"_id":"69989efbbc976dfff50cd63b","slug":"repair-of-dayalpur-mohna-road-brings-relief-to-commuters-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63390-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दयालपुर-मोहना मार्ग की मरम्मत से राहगीरों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दयालपुर-मोहना मार्ग की मरम्मत से राहगीरों को राहत
विज्ञापन
पैचवर्क और रिपेयरिंग का कार्य हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। दयालपुर से मोहना जाने वाला मुख्य मार्ग का पैचवर्क और रिपेयरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। पिछले कई महीनों से यह सड़क जर्जर हालत में थी। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे और कई स्थानों पर सड़क की परत उखड़ चुकी थी। प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों लोग नौकरी और व्यापार के सिलसिले में बल्लभगढ़ व फरीदाबाद की ओर आवागमन करते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। अब सड़क पर पैचवर्क और रिपेयरिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यातायात सुचारू हो गया है। राहगीर विक्रम भारद्वाज ने बताया कि पहले इस रास्ते पर चलना बेहद मुश्किल हो गया था, लेकिन अब मरम्मत के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में सड़क की नियमित निगरानी और समय-समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।