{"_id":"648af4a6cf0696e0fd0a9b89","slug":"renovation-work-of-ponds-should-be-completed-in-due-time-deputy-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6862-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य तय समय में पूरा हो : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य तय समय में पूरा हो : उपायुक्त
विज्ञापन
फोटो- तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य तय समय में पूरा हो : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों के तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें। जिले में 75 तालाबों पर काम चल रहा है। उपायुक्त ने बृहस्पतिवार को अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार करवाए जा रहे अमृत सरोवर के जीर्णोद्धार की समीक्षा करके संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इसमें नगर निगम की ओर से तालाबों को बेहतर करने के लिए टेंडर भी जारी किया। निगम दस तालाबों को ठीक कराने जा रहा है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के तालाब हैं। बैठक में डीडीपीओ राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गजेंद्र सिंह सहित अमृत सरोवर योजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।