फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Removed people living by putting up tents in Khori

खोरी गांव में तंबू-टेंट पर बुलडोजर

Mon, 18 Oct 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Removed people living by putting up tents in Khori
फरीदाबाद। नगर निगम ने खोरी गांव में अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर कार्रवाई की। सोमवार को नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते ने तंबू और टेंट को हटाया। इस दौरान करीब 200 कब्जे खाली कराए गए। लोगों को हिदायत दी गई कि यदि फिर से कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं लोगों ने कहा कि उन्हें भले ही कितनी भी बार क्यों न उजाड़ दिया जाए। वह अपनी जमीन छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने सोमवार को खोरी में करीब 200 अतिक्रमण हटा दिए। मकान टूटने के बाद भी करीब एक हजार लोग अपने मकान की जमीन पर तिरपाल लगाकर रह रहे हैं। इनमें से करीब दो सौ को हटा दिया और अन्य को चेतावनी दी है। न्यायालय के आदेश पर खोरी से करीब 10 हजार मकानों को तोड़ा गया था। लेकिन, ये मकान वाले फिर से अपनी जमीन पर तिरपाल डालकर जम गए। खोरी में भूमाफिया सक्रिय है और इन लोगों को जमीन पर कब्जा करवा रहा है। नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि खोरी में करीब दो सौ अतिक्रमण हटा दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद भी अभी तक बेघर हुए लोगों को मकान नहीं दिए गए हैं। ऐसे में लोग अपने मकान की जमीन पर बैठे हैं। इस मामले में 22 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इसलिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed