फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Remains of the Stone Age found in the Aravalli hills

Faridabad News: अरावली की पहाड़ियों में मिले पाषाण काल के अवशेष

Tue, 07 Jan 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Remains of the Stone Age found in the Aravalli hills
पत्थरों पर औजारों से बनाई गईं नक्काशियां मिलीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोट गांव के पास अरावली की पहाड़ियों में पाषाण काल के अवशेष मिले हैं। यहां के पत्थरों और मिट्टी में प्राचीन आदिमानव के उपयोग किए गए हथियारों के निशान मिले हैं। इसके अलावा यहां पर पत्थरों पर औजारों से बनाई गई नक्काशियों में छह से दस इंच के आकार के पैरों के निशान भी शामिल हैं। जो बच्चों और वयस्कों दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह स्थान पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गांव कोट में रहने वाले पुरातत्व विभाग से जुड़े विशेषज्ञ तेजवीर ने बताया कि इन पहाड़ियों में कौर नामक स्थल मिले हैं। कौर वह स्थान होते हैं जहां आदिमानव ने पत्थरों से औजार बनाने का काम किया था। कौर पेलियोलिथिक की होती हैं, जो कई सौ वर्ष पुराने हैं। यहां हैंड एक्स, क्लेवस, स्क्रैपर, चॉपर, और हैमर जैसे औजार बनाए जाते थे। यह उपकरण शिकार, खनन और अन्य दैनिक गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाते थे। उनका कहना है कि यदि पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) इस क्षेत्र पर व्यवस्थित तरीके से खुदाई करे तो यहां से पाषाण काल के कई अद्भुत अवशेष प्राप्त हो सकते हैं। इनका संरक्षण और अध्ययन न केवल अतीत को समझने में मदद करेगा, बल्कि इतिहास के नए पन्नों को उजागर करेगा।
विज्ञापन


-----
छह से दस इंच के आकार के पैरों के निशान
तेजवीर ने बताया कि यह नक्काशी मेगालिथिक काल की है, जो प्राचीन संस्कृति की एक आकर्षक झलक प्रदान करती है। जिसके बाद पुरातत्वविद् शैलेश और दिल्ली यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर डॉ. सज्जन कुमार ने साइट विजिट कर इसके महत्व की पुष्टि की। लोहे अथवा पत्थर के औजारों से बनाई गई नक्काशी में छह से दस इंच के आकार के पैरों के निशान शामिल हैं, जो बच्चों और वयस्कों दोनों के चित्रण का सुझाव देते हैं। पैरों के निशान के अंत में एक मानव आकृति को जटिल रूप से उकेरा गया है, जिसके चारों ओर चार गोलाकार गड्ढे हैं। पैरों के निशान मृत लोगों की आत्माओं के प्रतीक हैं और उन्हें सम्मान देने के लिए बनाए गए हैं। सभी पैरों के निशान पश्चिम दिशा की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed