फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief to industries: Now there will be less power cut at night

उद्योगों को राहत : अब रात में कम होगी बिजली कटौती

Mon, 25 Apr 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Relief to industries: Now there will be less power cut at night
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने जिले के उद्योगों को राहत दी है। अधिकारियों का कहना है कि रात में की जाने वाली लगभग छह घंटे की घोषित बिजली कटौती में कमी लाई जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी के कारण जिले में बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। ऐसे में आवासीय क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में बीते कुछ दिन से रात को आठ बजे से तड़के चार बजे तक कटौती की जा रही है। हालांकि उद्यमियों ने बिजली निगम से कटौती के समय में कमी करने की मांग पहले ही की थी। उद्यमियों का कहना है कि रात आठ बजे के बजाय 10 बजे से उनकी बिजली बिजली काटी जाए तो कुछ हद तक सुविधा होगी। लिहाजा बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति एक-दो दिन में सही होने का अनुमान है। ऐसे में रात में की जाने वाली घोषित कटौती में कमी लाई जाएगी।
विज्ञापन

आवासीय क्षेत्रों में खूब हो रही कटौती
सोमवार को भी अधिकांश आवासीय क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। बिजली निगम के कंट्रोल रूम में सोमवार शाम करीब पांच बजे तक करीब 1200 शिकायतें पहुंची। इसमें सबसे अधिक नहर पार के क्षेत्रों से आई। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि शिकायत मिलते ही उपभोक्ताओं की समस्या को हर संभव दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहराया पेयजल संकट
बिजली नहीं रहने से सोमवार को कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई। नहर पार स्थित सूर्या विहार आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने बताया कि नगर निगम द्वारा किए जाने वाले पानी आपूर्ति के निर्धारित समय पर बिजली नहीं रहती। ऐसे में वह पानी नहीं भर पाते। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।

बिजली आपूर्ति सुधरते ही उद्यमियों को भरपूर बिजली मिलेगी। कुछ दिनों में व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। इससे औद्योगिक व आवासीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सारी परेशानी दूर हो जाएगी।
- गौरव चौधरी, कार्यकारी अभियंता डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed