फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief from waterlogging on Tigaon Road

Faridabad News: तिगांव रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत

Sat, 17 Oct 2026 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging on Tigaon Road
एफएमडीए सीवर लाइन पर खर्च करेगा 4.20 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव रोड पर सीवर निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने पाइपलाइन बिछाने और उसे मौजूदा नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सेक्टर-3 डिस्पोजल के सामने 450 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। एफएमडीए इस काम पर 4.20 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी कर रहा है। इससे क्षेत्र में सीवर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और मौजूदा नेटवर्क की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता समुंद्र सिंह के अनुसार तिगांव रोड पर सेक्टर-3 डिस्पोजल के सामने पहले से बिछी 600 एमएम व्यास की डीआई पाइपलाइन से नई 450 एमएम व्यास की डीआई पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित अन्य कार्य भी किए जाएंगे। परियोजना को पूरा करने के लिए 30 दिन की समयसीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सीवर नेटवर्क की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
मौजूदा पाइपलाइन से नई लाइन जोड़ने का उद्देश्य सीवर नेटवर्क को आपस में जोड़ना और निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना है। तिगांव रोड पर बढ़ती आबादी और आसपास विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों के लिहाज से सीवर ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article