फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief from sewer overflows is in store for 13 sectors of Old Faridabad.

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद के 13 सेक्टराें में सीवर ओवरफ्लो से राहत मिलेगी

Wed, 17 Jun 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Relief from sewer overflows is in store for 13 sectors of Old Faridabad.
वर्षों से अधर में लटकी खेड़ी पुल से मिर्जापुर एसटीपी तक सीवर लाइन बिछाने की परियोजना अब दोबारा शुरू होगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निगम के प्रस्ताव को मंजूरी
12 करोड़ रुपये की लागत से शेष कार्य पूरा किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से अधर में लटकी खेड़ी पुल से मिर्जापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक सीवर लाइन बिछाने की परियोजना अब दोबारा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से शेष कार्य पूरा किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने पर ओल्ड फरीदाबाद के 13 सेक्टरों में सीवर निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी।

परियोजना के तहत 1800 एमएम व्यास की लगभग 5.4 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जानी है, जो सेक्टरों से निकलने वाले सीवर के पानी को सीधे मिर्जापुर एसटीपी तक पहुंचाएगी। यहां प्रतिदिन लगभग 25 एमएलडी सीवर जल का शोधित किया जाएगा, जिसे बाद में कृषि कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन


एनओसी के अभाव में अटका रहा काम

इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी और करीब साढ़े तीन किलोमीटर लाइन बिछाने के बाद काम रुक गया। कारण यह था कि प्रस्तावित मार्ग का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि से होकर गुजरता है। बिना अनुमति कार्य शुरू होने पर विभाग ने आपत्ति जताते हुए निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया लंबी खिंच गई और करीब तीन वर्ष तक परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं बढ़ा काम

वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से अनुमति मिल गई, लेकिन तब तक नई समस्या सामने आ गई। जिस एजेंसी को कार्य आवंटित किया गया था, उसने पुराने दरों पर काम पूरा करने से इंकार कर दिया। एजेंसी का कहना था कि छह वर्ष में निर्माण सामग्री और श्रम लागत में काफी वृद्धि हो चुकी है। इसके चलते नगर निगम ने संशोधित लागत के साथ नया प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा।

मानसून के बाद फिर शुरू होगा निर्माण

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब परियोजना को गति मिलेगी। मानसून समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। लंबे समय से आगरा नहर किनारे रखे पाइप भी उपयोग में आ जाएंगे। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के लिए नहर किनारे प्रस्तावित सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ होगा। यह परियोजना पूरी होने पर सेक्टर-7 से लेकर सेक्टर-19 तक के करीब दो लाख लोगों को बेहतर सीवर व्यवस्था का लाभ मिलेगा। साथ ही शहर में जल पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग में भी मदद मिलेगी।



खेड़ी पुल से मिर्जापुर एसटीपी तक सीवर लाइन बिछाने की परियोजना को सरकार से मंजूरी मिल गई है। मानसून के बाद शेष कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर ओल्ड फरीदाबाद के 13 सेक्टरों का सीवर सीधे एसटीपी तक पहुंचेगा, जिससे ओवरफ्लो की समस्या कम होगी।-नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed