{"_id":"628e6bf5bad2cc2edd52e61c","slug":"relief-from-power-cuts-in-greater-faridabad-soon-faridabad-news-noi6505914165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली कटौती से जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली कटौती से जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद के वासियों के लिए राहत भरी खबर है। सेक्टर-78 में बन कर तैयार हुए 66 केवी सबस्टेशन तक नवादा स्थित 400 केवीए सबस्टेशन से 50 मेगावाट बिजली पहुंचाने के लिए हाईटेंशन लाइनों के टावर खड़े कर दिए गए हैं। जल्द लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। छह माह में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस योजना पर करीब 50 करोड़ लागत आएगी।
ग्रेटर फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 50 सोसाइटियां है। इनमें करीब डेढ़ लाख लोग निवास करते है। इन्हें बिजली आपूर्ति खेड़ीकला और बदरौला सब स्टेशन से की जाती है। इन दोनों सब स्टेशनों पर बिजली का लोड अधिक होने के कारण आए दिन फॉल्ट और ब्रेकडाउन रहता है। फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों को कई घंटों तक बिजली कट से जूझना पड़ता है। दो दिन पहले केबल में फाल्ट से एसआरएस रेजीडेंसी में 15 घंटे बिजली बाधित रही थी। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सेक्टर-78 में 66 केवी गैस इंसुलेटेड जीआईएस सब स्टेशन बनाया गया है, लेकिन यहां तक बिजली नहीं पहुंची थी। इसे देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने नवादा सबस्टेशन से ग्रेटर फरीदाबाद को बिजली देने की योजना बनाई है। इसे तहत 31 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन बिछाई जाएगी। प्रथम चरण में टावर खड़े करने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली की समस्या समाप्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। नवादा सबस्टेशन से 50 मेगावाट बिजली नई लाइन खींच कर बदरौला सब स्टेशन के माध्यम से ग्रेटर फरीदाबाद तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम