फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief from heat due to strong winds

Faridabad News: तेज हवाओं के चलते गर्मी से मिली राहत

Wed, 07 May 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to strong winds
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। तेज हवाओं ने मंगलवार को शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को शहर में कहीं-कहीं हल्की आंधी के साथ फुहार पड़ने की संभावना है।

पिछले चार दिनों से बदला हुआ मौसम लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। मंगलवार सुबह से ही 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रहीं थीं। इसके चलते सूरज की तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहकर 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा में 24 घंटे में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

तेज हवाओं के चलते दोपहर में भी लोगों को अधिक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहकर 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार की अपेक्षा 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। इससे मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। बृहस्पतिवार को हल्की आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की फुहार भी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed