फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief: FOB to be built at 10 places on Delhi-Mathura HighwayRelief: FOB to be built at 10 places on Delhi-Mathura Highway

राहत : दिल्ली-मथुरा हाईवे पर 10 जगहों पर बनेंगे एफओबी

Fri, 18 Aug 2023 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Relief: FOB to be built at 10 places on Delhi-Mathura HighwayRelief: FOB to be built at 10 places on Delhi-Mathura Highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अजरौंदा चौक से पलवल के करमन बॉर्डर तक 10 जगह फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसकी मंजूरी मिल गई है। इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुड ईयर चौक, मुजेसर चौक, जेसीबी चौक, सेक्टर-58, 59, 61, मेवला महाराजपुर, बाटा चौक के पास सैकड़ों कंपनी हैं। इनमें हजारों में लोग काम करते हैं। इन सभी चौकों के पास अभी फुट ओवर ब्रिज की सुविधा नहीं है और जो बने हैं, वह काफी दूर हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोग जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी ग्रिल पार करते हैं। राजमार्ग पर कई जगह कट भी हैं। इस कारण कई बार लोग तेज गति से आ रहे वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। वहीं जेसीबी चौक पर औसतन रोज पांच से सात सड़क हादसे होते हैं। हादसों की वजह से फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने वाईएमसीए, सीकरी, झाड़सेंतली, गुडडियर चौक, बाटा और मेवला महाराजपुर, गदपुर पृथला, बामनी खेड़ा और अजरौंदा चौक ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किए हैं। यहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। विभाग ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को भी सौंपी थी। जिसे एनएचएआई ने लगभग सभी स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

--

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
हरियाणा रोड सेफ्टी संगठन के उप चेयरमैन एसके शर्मा ने बताया कि जेसीबी चौक पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सबसे पहले कट बंद करने चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट नहीं होने चाहिए। इसके लिए कई बार एनएचएआई को पत्र लिखा जा चुका है। इसके अलावा भी कई जगह कट खुले हैं, जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कट से पहले रेलवे ओवर ब्रिज के पास फुट ओवर ब्रिज बनना चाहिए, जिससे लोग इससे हाईवे को पार कर सकें। एफओबी पर बाइक के आने-जाने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे यहां होने वाले हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगे एफओबी
1. अजरौंदा चौक
2. वाईएमसीए चौक
3. गुडईयर चौक
4. झाड़सेंतली
5. सीकरी स्कूल के पास
6. गदपुरी पृथला
7. पलवल में उपायुक्त निवास के पास
8. बामनी खेड़ा
9. करमन बॉर्डर के पास
10. सीकरी चौक के पास
--
वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर एफओबी बनाने की मंजूरी प्रदान की गई है। सर्वे के बाद जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इनसे लोगों को काफी राहत मिलेगी। - मोहम्मद सैफी, निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed