फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   relative of vikas dubey got bail

गैंगस्टर विकास दुबे को शरण देने वाले पिता-पुत्र को मिली जमानत

Fri, 28 Aug 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
relative of vikas dubey got bail
फरीदाबाद। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे को अपने यहां शरण देने वाले अंकुर व उसके पिता श्रवण को अदालत से जमानत मिल गई है। दोनों ने न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी सैनी की अदालत में जमानत याचिका लगाई थी। याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।
विज्ञापन

विकास दूबे सात जुलाई को ग्रेटर फरीदाबाद के हरी नगर में अपने रिश्तेदार श्रवण व अंकुर मिश्रा के घर ठहरा था। इसलिए पुलिस ने अंकुर और उसके पिता श्रवण को अपराधियों को शरण देने के आरोप में नामजद किया था। विकास दुबे के हरी नगर में छिपे होने की सूचना पर सात जुलाई को ही दबिश दी गई थी। उस दौरान पुलिस को पता चला था कि विकास एक रात पहले यहां रुका था। तभी से दोनों पिता-पुत्र न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी पुलिस ने 11 जुलाई को एनकाउंटर में मार गिराया था।
विज्ञापन

कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद छिपते हुए फरीदाबाद तक आ पहुंचा था। यहां वह एक रिश्तेदार के मदद से बड़खल मोड़ के समीप स्थित एक ओयो होटल में आकर रुका था। वह एनसीआर में आत्मसमर्पण करने के फिराक में था। इसकी भनक यूपी एसटीएफ व फरीदाबाद पुलिस को लगते ही विकास दुबे यहां से ऑटो में बैठ कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ के बाद हरी नगर स्थित उसके रिश्तेदार श्रवण व अंकुर के घर पहुंची थी, जहां से विकास दुबे का एक साथी प्रभात पकड़ा गया था। हालांकि विकास दुबे पुलिस को चकमा देकर निकल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed