{"_id":"694d7f4b86e50e403d0743dd","slug":"rekha-kadian-honored-on-good-governance-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58771-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुशासन दिवस पर रेखा कादियान को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुशासन दिवस पर रेखा कादियान को मिला सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुजेसर की जेबीटी अध्यापिका रेखा कादियान को महापौर प्रवीण जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा सम्मन दिया गया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा विद्यालय स्तर पर किए गए सराहनीय शैक्षणिक प्रयासों के चलते दिया गया है।
रेखा कादियान ने निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विद्यालय में कई नवाचारपूर्ण शिक्षण गतिविधियों को अपनाया। उन्होंने बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए बाल-केंद्रित शिक्षण विधियों का प्रयोग किया, जिससे कक्षा में सीखने का माहौल बेहतर बना। भाषा और गणित जैसे बुनियादी विषयों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।