फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Registry stalled due to strike of clerks, loss to revenue

Faridabad News: लिपिकों की हड़ताल से रजिस्ट्री ठप, राजस्व को हो रहा नुकसान

Tue, 25 Jul 2023 06:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Jul 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Registry stalled due to strike of clerks, loss to revenue
- लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर लिपिकों का धरना 21 वें दिन भी जारी रहा। हड़ताल से जिले की तहसीलों व उप तहसीलों में रजिस्ट्री का कार्य ठप पड़ा हुआ है। जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा आरसी और डीएल समेत अन्य प्रकार के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह आर्य ने बताया कि 5 जुलाई से जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के क्लर्क हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि उनके वेतन को बढ़ाया जाए। जिसके चलते सभी सरकारी कार्यालय के क्लर्क हड़ताल पर हैं। बल्लभगढ़ उपमंडल कार्यालय में हर रोज 100 के करीब रजिस्ट्री होती थी लेकिन हड़ताल होने की वजह से पिछले 20 दिनों से रजिस्ट्री नहीं हो रही है। सरल केंद्र सहित तहसीलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके अलावा उपमंडल कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रेजरी में लेन-देन सहित अन्य प्रमाण पत्रों का कार्य बंद है। जिससे लोगों को तो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। दूसरी ओर बड़खल और फरीदाबाद तहसील के अलावा अन्य उप तहसीलों में भी रजिस्ट्री का कार्य बंद है।
विज्ञापन

नहीं हुआ इंक्रीमेंट का कार्य
महासंघ के प्रधान सोनू नागर ने बताया कि क्लर्क की हड़ताल होने की वजह से डिपो के कई जरूरी कार्य रुके हुए हैं। जिसमें सबसे बड़ा कार्य इंक्रीमेंट का रुका हुआ है। जब तक क्लर्क वापस अपनी ड्यूटी पर नहीं आएंगे, तब तक इंक्रीमेंट का कार्य नहीं होगा। इसके अलावा चालक व परिचालक की सैलरी, छुट्टी, मेडिकल का पैसा आदि कार्य भी रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed