फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Registration begins for Talent Hunt Youth Festival

Faridabad News: टैलेंट हंट यूथ फेस्टिवल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Mon, 06 Oct 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Registration begins for Talent Hunt Youth Festival
छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राजकीय महाविद्यालयों में टैलेंट हंट यूथ फेस्टिवल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं।

सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16 समेत अन्य कॉलेजों में विद्यार्थियों की ओर से गायन, नृत्य, पेंटिंग, अभिनय, मिमिक्री सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को समय पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीकॉम, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी, एमजेएमसी, बीबीए समेत अन्य कोर्स के सभी छात्र टैलेंट हंट में भाग लेने के लिए अभी से अभ्यास कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि वे अभी से फेस्टिवल के लिए उत्साहित हैं। एक छात्रा ने बताया कि उसे पेंटिंग करने का बचपन से शौक है और वह बड़े होकर कलाकार बनना चाहती हैं। इसके लिए वो अभी से पूरी मेहनत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फेस्टिवल का उद्देश्य छात्रों को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। इस बार प्रतियोगिताएं और भी व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएंगी। - रुचिका खुल्लर, प्राचार्य, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed