फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Refer serious patients to Sector-8 Hospital

गंभीर मरीजों को सेक्टर-8 अस्पताल रेफर करें

Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Refer serious patients to Sector-8 Hospital
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल के बीच रेफरल का विवाद सुलझ गया है। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने दोनों अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में गंभीर मरीजों को सेक्टर-8 अस्पताल से रेफर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सेक्टर-8 अस्पताल को अतिरिक्त डॉक्टर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले दिनों एक महीने बाद एक बार फिर ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसमें ईएनटी, सर्जरी, टीबी और हृदय रोग विभाग की ओपीडी शामिल है। इसकी वजह लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को बताया गया है। इस आदेश से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई। यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल रेफर किया जाने लगा। इससे ईएसआई अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई।
विज्ञापन

सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल 150 बेड का अस्पताल है। यहां करीब 20 डॉक्टरों का स्टाफ है और रोजाना करीब 450 मरीजों की ओपीडी रहती है। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद होने के बाद यह संख्या बढ़कर 700 पहुंच गई है, मगर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों की रेफरल व्यवस्था अपने पास रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त की बैठक में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास, कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. अनिल पांडे, सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनित बंसल आदि मौजूद रहे। उन्होंने मरीजों के इलाज में आ रही दिक्कत को उपायुक्त के समक्ष रखा। जिला उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज को आदेश दिए कि वह सेक्टर-8 में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाए। केवल गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed