{"_id":"6a4fe6b7fb5ff706770e7589","slug":"recruitment-for-15-posts-in-clf-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74466-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएलएफ में 15 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएलएफ में 15 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के तहत जिले में गठित क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) में विभिन्न पदों पर अस्थायी आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 20 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं।
जिला स्तर पर दी गई जानकारी के अनुसार यह भर्ती नारी शक्ति निर्माण महिला महासंघ (खंड तिगांव), सहारा महिला क्लस्टर महासंघ, सुकन्या महिला क्लस्टर महासंघ एवं संघर्ष महिला क्लस्टर महासंघ (खंड बल्लभगढ़) तथा जीवन ज्योति महिला क्लस्टर महासंघ (खंड फरीदाबाद) के माध्यम से की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।