फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Recruitment examinations should be made completely transparent.

Faridabad News: भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाना चाहिए

Sat, 25 Jul 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Recruitment examinations should be made completely transparent.
सरकार को युवाओं के भविष्य के लिए उठाने चाहिए ठोस कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे ने पूरे देश में चर्चा तेज कर दी है। जिले में भी इस घटनाक्रम को लेकर युवाओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार को युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सख्त कानून बनाने चाहिए ।


युवाओं का कहना है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा हो सकता है लेकिन इससे युवाओं का भरोसा तभी लौटेगा जब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। युवाओं का आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि अपने भविष्य की रक्षा के लिए है। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन




------


युवाओं से बातचीत

लाखों अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करते हैं लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती हैं। - राहुल

--

पेपर लीक से सबसे अधिक नुकसान मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को होता है, इसलिए इस पर कठोर कानून लागू किए जाने चाहिए। - आकाश


--

लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से हमारा भर्ती प्रक्रिया से विश्वास उठता जा रहा है। हम काफी परेशान हैं। - तनिष्का

---

हमारी मांग है कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की पड़ताल करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जाए। - पंकज
यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं है, बल्कि वह शुरुआत है जहां से नेताओं की भी जनता के प्रति जवाबदेही तय होगी। अच्छा फैसला है। - मनीष

मैं भी एक दिन प्रदर्शन में गया था, इस्तीफे से खुश हूं। इससे शिक्षा में सुधार की नई शुरुआत हो सकती है।- सचिन

हमारी लड़ाई किसी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं थी, यह शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की एक ईमानदार कोशिश थी।- रोहित नागर

जंतर-मंतर पर युवाओं का संघर्ष रंग लाया है। घटना ने देश के हर छात्र को यह सिखा दिया है कि एकजुट होकर आवाज उठाने से बदलाव लाया जा सकता है। हर्ष सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed