फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Received death threats for complaining about conversion

धर्मांतरण की शिकायत करने पर मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 22 Nov 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Received death threats for complaining about conversion
फरीदाबाद। पिछले कई महीनों तक चर्चा में रहे जबरन धर्मांतरण मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सेक्टर 17 प्रेम नगर झुग्गी निवासी युवक ने मौलाना कलीम सिद्दीकी पर जबरन धर्मांतरण के आरोप लगाए थे। कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मौलाना कलीम सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था। सेक्टर-17 प्रेम नगर झुग्गी निवासी विनोद ने मौलाना कलीम सहित अन्य पर लालच देकर धर्मांतरण का आरोप लगाया था। फिलहाल इसकी जांच प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स कर रही है। रविवार को विनोद ने शिकायत दी कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे वह एतमादपुर स्थित अपने चचेरे भाई सूरजपाल के घर गया था। यहां से वापस लौट कर वह जैसे ही घर के पास पहुंचा, घर के पास शकील नाम का युवक अपने दो-तीन साथियों के साथ खड़ा था। आरोप है कि उन्होंने विनोद को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज मामले में बयान नहीं बदले तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। विनोद को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। विनोद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वह जैसे-तैसे भागकर अपने घर में पहुंचा। आरोपी विनोद के पीछे उसके घर आ गए और दरवाजा भी पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed