फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rebellious voices raised in BJP, Deepak Dagar wept bitterly among supporters

Faridabad News: भाजपा में उठे बगावती सुर, समर्थकों के बीच फूट-फूट कर रोये दीपक डागर

Thu, 05 Sep 2024 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rebellious voices raised in BJP, Deepak Dagar wept bitterly among supporters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले की 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज कई नेताओं ने बागी सुर अपना लिए हैं। पृथला क्षेत्र के निवर्तमान विधायक नयनपाल रावत, दीपक डागर, सुखवीर मलेरना एवं एनआईटी से पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने पार्टी पर जनता की उम्मीदों पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए नई रणनीति बनाने की बात कही है। पृथला से टिकट की उम्मीद लगाए दीपक डागर के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को गांव कैली में महापंचायत में टूट गया। महापंचायत में वह फूट फूट कर रोए। पिछली बार निर्दलीय जीतकर आए नयनपाल रावत ने भाजपा सरकार का साथ दिया था। उन्होंने शनिवार को चंदावली में महापंचायत बुलाई है। एक और नेता सुखवीर मलेरना ने आज बाईपास रोड महाराजा पैलेस में पंचायत बुलाई है। माना जा रहा है यह दावेदार कांग्रेस, आप, जजपा या निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
दीपक डागर बोले- जनता से हुआ विश्वासघात
पृथला विधानसभा क्षेत्र से टिकट की आस लगाए भाजपा नेता दीपक डागर और उनके समर्थकों ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। गांव कैली स्थित कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस निर्णय पर गहरी नाराजगी जताते हुए टिकट बदलने की मांग की। बैठक में मौजूद हरियाणा सरकार में जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया, जिला पार्षद अब्बास खान ने भी खुले तौर पार्टी के इस निर्णय का विरोध किया और अल्टीमेटम दिया कि अगर दो दिन के अंदर पार्टी ने टिकट नहीं बदला तो वह आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री पर पुत्र मोह का आरोप लगाया


एनआईटी विधानसभा से पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने नाम लिए बगैर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर निशाना साधाते हुए पुत्र मोह का आरोप लगाया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा ने तीन बार आपको लोकसभा का टिकट दिया और जनता ने आपको तीन बार चुनाव जिताया लेकिन अब आप पुत्र मोह में पार्टी के हितों को ध्यान में नहीं रख रहे। उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा के सर्वे हमारे पक्ष में हैं तो बेटे को चुनाव लड़ने का क्या मतलब। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने पुत्र मोह के कारण इस सीट पर टिकट होल्ड करा दी है। इस मामले में देर शाम उन्होंने गांव नवादा में समर्थकों के साथ पंचायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नयनपाल रावत ने दिखाए बगावती तेवर

पृथला की सीट तय होने पर निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने कड़े तेवर दिखाए। रावत ने कहा कि इस विधानसभा में 104 गांव आते हैं। वर्ष 2019 में भी टिकट काटकर दूसरे को दे दिया। लोकसभा चुनाव हो या राज्यसभा हमने पार्टी को जिताने का काम किया। उन्होंने भाजपा और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को चुनाैती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत हो तो वह अपने प्रत्याशी को यहां से जिताकर दिखाएं। उन्होेंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। शनिवार को चंदावली की बैठक में जनता जो निर्णय लेगी, उसी अनुसार फैसला लिया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने भी ऊंचे किए विरोध के स्वर
टिकट घोषित होते ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुखवीर मलेरना ने भी विरोधी स्वर ऊंचे कर दिए। सुखबीर पृथला से टिकट के दावेदार थे। उनका कहना है कि वह लगातार दस साल से पार्टी के साथ काम कर रहे हैं। वह इस बार निर्दलीय ही चुनाव में कूद सकते हैं। उन्होंने आज बाईपास रोड स्थित महाराजा पैलेस में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed