फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Reaching home has become a challenge for women returning from work late at night.

Faridabad News: देर रात काम से लौटने वाली महिलाओं के लिए घर पहुंचना बना चुनौती

Wed, 02 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Reaching home has become a challenge for women returning from work late at night.
बस और ऑटो के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार, कैब वाले मांगते हैं अधिक किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटना रोज की चुनौती बनता जा रहा है। देर रात सार्वजनिक परिवहन के विकल्प सीमित होने के कारण महिलाओं को बस और ऑटो के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार आसपास सवारी नहीं मिलने पर कैब का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन उसका किराया अधिक होने से रोजाना आना-जाना महंगा पड़ रहा है। देर रात सुनसान सड़कों पर अकेले खड़े होकर वाहन का इंतजार करना भी महिलाओं और उनके परिवारों के लिए चिंता का कारण बन रहा है।


नौकरी के लिए देर रात तक काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि दिन के मुकाबले रात में परिवहन की उपलब्धता काफी कम हो जाती है। कई प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से घर पहुंचने में अधिक समय लगता है। ऑटो उपलब्ध होने पर भी चालक कई बार दूर के इलाकों में जाने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन


मेरी शिफ्ट रात में खत्म होती है। उस समय बस या ऑटो आसानी से नहीं मिलता। कई बार काफी देर इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में कैब करनी पड़ती है। - तनु

रात में सबसे बड़ी चिंता घर जल्दी और सुरक्षित पहुंचने की रहती है। अगर सार्वजनिक परिवहन नियमित मिले तो काफी राहत हो सकती है।- काजल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed