फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rawal Cricket Academy beat Sledge Hammers by 95 runs

Faridabad News: रावल क्रिकेट अकादमी ने स्लेज हैमर को 95 रन से दी शिकस्त

Fri, 10 Apr 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rawal Cricket Academy beat Sledge Hammers by 95 runs
रावल क्रिकेट अकादमी की विजेता टीम । स्रोत: कोच
-शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बने देव भड़ाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को रावल क्रिकेट अकादमी ने स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी को 95 रन से हराया। 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावल अकादमी ने 256 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्लेज हैमर की टीम 37.5 ओवर में 161 रन ही बना सकी।


रावल अकादमी के लिए देव भड़ाना ने महज 72 गेंदों पर 101 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं अर्जुन ने 31 और कार्तिक ने 28 रन का योगदान दिया। स्लेज हैमर की ओर से दक्ष कौशिक को तीन विकेट मिले जबकि एकांश, प्रांजल और अथर्व ने एक-एक विकेट चटकाया। इसके जवाब में स्लेज हैमर के ऋशांत ने 42, चैतन्य ने 36 और एकांश ने 28 रन बनाए। रावल अकादमी के लिए आयुष ने तीन विकेट चटकाए। वहीं कर्तव्य और कनिष्क को दो-दो विकेट मिले। देव भड़ाना को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed