फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ravindra Fagna's team won by 61 runs

Faridabad News: रविंद्र फागना की टीम ने 61 रन से बाजी मारी

Mon, 20 Nov 2023 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Fagna's team won by 61 runs
आशीष बांबी रहें मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अवनय क्रिकेट मैदान में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और दलाल क्रिकेट अकादमी के बीच सोमवार को दोस्ताना मैच का आयोजन किया गया। इसमें रविंद्र फागना की टीम ने 61 रन से बाजी मारी। टीम की ओर से आशीष बांबी मैन ऑफ द मैच रहे। रविंद्र फागना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद जैद ने 58 रन बनाए। दलाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्की खान ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दलाल क्रिकेट अकादमी की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना सकी। इसके साथ ही रविंद्र फागना की टीम ने 61 रनों से मैच को अपने कब्जे में कर लिया। रविंद्र फागना की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बांबी ने 4 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed