{"_id":"5fda40c28ebc3e3f527cf4e1","slug":"ravindra-fagna-sports-promotion-club-won-the-match-faridabad-news-noi5543247172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने जीता मैच
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर खेले गए पांचवें अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने रावल क्रिकेट अकादमी टीम को दो विकेट से हराया। शानदार प्रदर्शन के लिए रिजवान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि 40 ओवर के मैच में रावल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.3 ओवर में ही 125 रन बना कर ढेर हो गई। संदीप परिहार ने 48 रन, कृष्णकांत भड़ाना ने 25 रन और देव भड़ाना ने 24 रन बनाए। रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब के गेंदबाज समीर खान ने चार विकेट, रिजवान खान ने दो विकेट, दीपांशु भड़ाना और देव छाजेला ने एक-एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने 33.5 ओवर में आठ विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज रिजवान खान ने 73 रन और पार्थ भड़ाना ने 10 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज कुशाग्र पुरी ने तीन विकेट, भव्य त्यागी ने दो विकेट, दिव्यांश और पारस यादव ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
दूसरे प्रैक्टिस मैच में रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने कालका मनीराम क्रिकेट अकादमी टीम को तीन विकेट से हराया। मैच में कालका मनीराम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में तीन विकेट पर 246 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कुनाल ने 107 रन, हर्ष राजपूत ने 56 रन और लक्ष्य ने 28 रन बनाए। रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब के गेंदबाज अनिक गौर, सोमांश सिंह ओर अंनु भड़ाना ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब टीम ने 39.3 ओवर में सात विकेट पर 252 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुकाबले में पीयूष श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच से दिया गया।