फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ravinder Phagna Cricket Academy won the match

करण के शानदार प्रदर्शन से रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने जीता मैच

Tue, 31 Aug 2021 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Ravinder Phagna Cricket Academy won the match
फरीदाबाद। गेम फॉरेस्ट क्रिकेट मैदान गुरुग्राम में खेले गए अभ्यास मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने स्मार्ट्स क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हराया। करण को मैन ऑफ द मैच से सम्मिनत किया गया।
विज्ञापन

कोच धर्मेंदर फागना ने बताया कि यह मैच 50-50 ओवर का था। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 287 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस लोहिया ने 69 रन, करण डेढ़ा ने 61 रन, यश अधाना ने 38 रन, परम चंदीला ने 26 रन की पारी खेली। स्मार्ट्स क्रिकेटर अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश कटारिया और यश सिंह ने दो-दो विकेट, आर्यन और चित्रेश ने एक-एक विकेट ली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मार्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 266 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अर्णव ने 51, रन मोक्ष ने 43 रन, आदित्य ने 42, रन विभोर ने 38 रन, मयंक ने 34 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण डेढ़ा व कृष्णा भड़ाना और रिजवान खान ने 2-2 विकेट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed