{"_id":"6543e158fafbe5be1a0906b1","slug":"ravinder-phagana-team-defeated-sankalp-cricket-academy-by-eight-wickets-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16350-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रविंदर फागना टीम ने संकल्प क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रविंदर फागना टीम ने संकल्प क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आठवें ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविंदर फागना टीम ने संकल्प क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया। शानदार प्रदर्शन के लिए दीपांशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए मैच में संकल्प क्रिकेट अकादमी ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। बल्लेबाज आकाश खरेता ने 41 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन, अनुराग भारद्वाज ने 52 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बांबी ने तीन विकेट, बादल रावत ने दो विकेट, विनय चौधरी और धर्मेन्द्र सिंह ने एक-एक विकेट हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना टीम ने 33 ओवर में 2 विकेट खोकर 204 रन बनाकर जीत हासिल की। दीपांशु शर्मा ने 86 गेंदों पर 12 चौको की मदद से 85 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दिव्यांश कोहली ने 56 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 57 रन बनाए। संकल्प क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच दिपांशु शर्मा को घोषित किया गया।