फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ravana was burnt in the grounds of Sector-31 and NIT, a huge crowd gathered.

Faridabad News: सेक्टर-31 और एनआईटी के मैदानों में जला रावण, उमड़ा जनसैलाब

Thu, 02 Oct 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ravana was burnt in the grounds of Sector-31 and NIT, a huge crowd gathered.
फरीदाबाद। विजयदशमी के अवसर पर शहर के विभिन्न दशहरा मैदानों में रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। सेक्टर-31 स्थित दशहरा मैदान और एनआईटी क्षेत्र के दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान रावण के साथ-साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। आतिशबाजी की गूंज और रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी से पूरा वातावरण गूंज उठा। मेले में झूले, खान-पान के स्टॉल्स और मनोरंजन के अन्य साधनों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक का खूब मनोरंजन किया। दूर-दूर से आए लोगों ने इस आयोजन का आनंद उठाया और दशहरे की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। रावण दहन देखने आए लोगों ने कहा कि यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed