फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rashtriya Swayam Sevak Sangh helping flood victimsRashtriya Swayam Sevak Sangh helping flood victims

Faridabad News: बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

Fri, 21 Jul 2023 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayam Sevak Sangh helping flood victimsRashtriya Swayam Sevak Sangh helping flood victims
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता यमुना बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने में जुटे हुए हैं और मंदिर, स्कूल, सार्वजनिक स्थल पर अस्थाई शिविर बनाए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित में एवं प्राकृतिक आपदा में मानवीय सहायता के लिए संघ सदैव तत्पर रहता है। विभाग संघचालक डॉ अरविंद सूद ने बताया कि फरीदाबाद में 12 जुलाई को यमुना नदी में आई बाढ़ से बसंतपुर, ददसिया, किडावली, महावतपुर, भोपानी, मंझावली, छायंसा, अरुआ, मोठूका, दूल्हेपुर सहित तटीय क्षेत्रों में जनजीवन बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में वर्तमान में संघ अपने सभी कार्यक्रल्प को विश्राम देकर सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में जुटा हुआ है। विभाग कार्यवाह अरुण परिहार ने बताया कि फरीदाबाद विभाग के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेवा कार्य में स्वयं सेवक बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने में जुटे हुए हैं। 200 से अधिक स्वयंसेवक राहत कार्यों में दिनरात सेवारत हैं। सेवा भारती के महानगर फरीदाबाद पूर्व में रामकुमार ने बताया कि बसंतपुर कॉलोनी के बाढ़ पीड़ितों की सेवार्थ शिवाजी शाखा, गुरुगोविंद शाखा और विवेकानंद शाखा द्वारा काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, नैना देवी मंदिर एवं स्कूल में राहत शिविर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed