फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rapido rider was drinking water after parking his bike; miscreant fled with it.

Faridabad News: बाइक खड़ी कर पानी पी रहा था रैपिडो चालक, बदमाश लेकर भागा

Thu, 18 Jun 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rapido rider was drinking water after parking his bike; miscreant fled with it.
फैबवन बिल्डिंग के सामने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में रैपिडो चालक से बाइक और फोन चोरी का मामला सामने आया है। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की दी है। अगवानपुर निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह 28 मई को बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच वह बाईपास स्थित फैबवन बिल्डिंग के सामने पानी लेने के लिए रुका था। इसके बाद वह बाइक के पास खड़ा होकर पानी पी रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए। एक युवक ने उसका फोन चोरी कर लिया। वहीं दूसरा बदमाश उसकी बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह तुरंत पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दे सका। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बुधवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed