फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rapid investigations in villages, home isolation kits being distributed

गांवों में तेजी से हो रहे जांच, बांटी जा रही होम आइसोलेशन किट

Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rapid investigations in villages, home isolation kits being distributed
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि गांवों में स्वास्थ्य विभाग व अन्य गठित टीमों द्वारा हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ स्कीम के तहत लोगों के स्वास्थ्य की जांच तेजी में की जा रही है। वहीं होम आइसोलेट मरीजों को किट भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के माध्यम से हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ स्कीम के तहत कार्यों को और तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना का ग्राफ पिछले कुछ दिनों से कम हुआ है। नए एक्टिव केसों में गिरावट आई है। अब पोस्ट कोविड प्रॉब्लम यानी ब्लैक फंगस व संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए हमें सभी तैयारी पहले से करनी सुनिश्चित करनी है। वहीं ब्लैक फंगस को राज्य में अधिसूचित बीमारी घोषित किया है। ऐसे सभी मरीजों का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। ब्लैक फंगस को लेकर जिले में क्या स्थिति है, कितने मरीज हैं, फैलाव का कारण क्या है, इस बात पर उपायुक्तों को निगरानी रखनी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस महामारी के दौरान बीपीएल व अन्य गरीब परिवारों को इलाज में राहत देने के लिये सरकार द्वारा कदम उठाए गये हैं। निजी अस्पताल इन नियमों की पालना कर रहे हैं, इस पर भी हमें ध्यान रखना है। सरकार द्वारा कोविड मरीजों से संबंधित बेड के रेट तय किए हैं। कोई निजी अस्पताल इससे ज्यादा न वसूल करे, इस पर सभी उपायुक्त ध्यान रखें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा, डीडीपीओ राकेश मोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed