फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   rape with 8 year old child in faridabad

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी काबू

Thu, 01 Oct 2020 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
rape with 8 year old child in faridabad
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके में बुधवार रात घर में सो रही आठ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल जांच के बाद बच्ची को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ता की हालत स्थिर है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को घटना के आधे घंटे बाद धर दबोचा। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने शिकायत दी कि उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच व आठ वर्ष है। बुधवार रात उसने दोनों बेटियों को कमरे में सुलाया था और वह घर के बाहर सो रही थी। रात करीब एक बजे पांच वर्षीय छोटी बेटी ने बताया कि बड़ी बहन रो रही है। उसने कमरे में जाकर देखा तो एक युवक वहां से निकल कर भाग निकला, जबकि आठ वर्षीय बड़ी बेटी कराह रही थी। उसने शोर मचाया को छत पर सो रहा पति व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

बच्ची को बीके सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम के सहायता नंबर पर भी शिकायत की थी। सूचना पाकर नाइट डोमिनेशन पर ड्यूटी दे रही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त धारणा यादव, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बड़खल सुखबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिहार के बक्सर निवासी आरोपी सोनू को आधे घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। वह एक वर्कशॉप में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रकरण की जांच पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन की देखरेख में होगी। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। बच्ची और परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
- धारणा यादव, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed