{"_id":"60a00b168ebc3eff521e3156","slug":"rape-accused-arrested-faridabad-news-noi5820200168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हाथरस से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हाथरस से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी व सारन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एनआईटी निवासी रोमी को हाथरस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। 11 मई 2021 को सारन थाना इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया था। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत महिला थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार रात महिला थाना एनआईटी और सारन पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हाथरस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पैरोल अवधि के बाद वापस नहीं आया उम्रकैद का बंदी, केस दर्ज
बल्लभगढ़। पैरोल अवधि पूरी होने के बाद भी उम्र कैद की सजा काट रहा बंदी वापस जेल नहीं पहुंचा। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर सदर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जेल उपाधीक्षक द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया कि गांव मोहम्मदपुर जिला फर्रुखाबाद निवासी परवेश नीमका जेल में हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बंदी को कोरोना काल में मिली विशेष पैरोल के तहत छोड़ा गया था। पैरोल खत्म होने के बावजूद वह वापस नहीं लौटा। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है।