फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ranbheri rang: After withdrawal of nomination of an independent, now 24 candidates are in the electoral fray

रणभेरी बजी: एक निर्दलीय के नाम वापसी के बाद अब चुनावी मैदान में 24 उम्मीदवार

Thu, 09 May 2024 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ranbheri rang: After withdrawal of nomination of an independent, now 24 candidates are in the electoral fray
- नामांकन वापसी के साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बांटे चुनाव चिह्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा चुनावों में बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया। एक प्रत्याशी के नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी मैदान में कुल 24 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सैनी ने अपना नामांकन वापस लिया है। नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुल प्रत्याशियों की संख्या और नामाें को घोषित कर दिया। उन्हाेंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से अधिकृत राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न आरक्षित हैं। हिंदी वर्णमाला के तहत चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

इनमें राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इनमें बहुजन समाज पार्टी के किशन ठाकुर को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के कृष्णपाल गुर्जर को कमल, जननायक जनता पार्टी के नलिन हुड्डा को चाभी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हाथ और इंडियन नेशनल लोकदल के सुनील तेवतिया को चश्मा का चुनाव चिह्न आवंटित हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
चुनाव चिह्न आरक्षित न होने वाले दलाें को आवंटित किए चुनाव चिह्न
कुछ पंजीकृत राज्यीय राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न आरक्षित नहीं है, उनकी प्रथम इच्छा का चिह्न ही उन्हें आवंटित किया गया। इनमें पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की बृजबाला को फलों की टोकरी, राष्ट्र निर्माण पार्टी के भारत भूषण कोली को हांडी, राष्ट्रीय विकास पार्टी के महेश प्रताप शर्मा को गन्ना किसान, अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी के रणधीर सिंह उर्फ धीरू खटाना को सीटी, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी की शकीला हुसैन को त्रिभुज, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के शिव नारायण बाबा दूबे को नेल कटर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के श्याम सुंदर सिंह को बांसुरी, बुलंद भारत पार्टी के सत्यदेव यादव को गैस सिलिंडर, आरक्षण विरोधी पार्टी के पं. सुमित कुमार शर्मा को बल्ला, जनशक्ति दल के स्वतंत्र सिंह चौहान को सेब तथा आदिम भारतीय दल के हरि शंकर राजवंश को टेलीफोन और सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के ज्ञान चंद बैंसला को सोफा का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

---

सात निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए चुनाव चिह्न
निर्दलीय प्रत्याशियों में अतुल को बैटरी टॉर्च, गिर्राज को पानी का टैंक, नीरज जाटव को केतली, स्वामी राजेंद्र देव को कूड़ादान, राजेश गौतम को उपहार तथा लेखराम दबंग को चारपाई और सुनील कुमार को ऑटो-रिक्शा का चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed