फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ramdas athavale met father and sister of sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Fri, 28 Aug 2020 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
ramdas athavale met father and sister of sushant singh rajput
फरीदाबाद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले शुक्रवार को फरीदाबाद सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और बहन रानी से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सुशांत प्रकरण की जांच अब सीबीआई कर रही है। निश्चित रूप से सुशांत की मौत का राज अब उजागर हो सकेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सुबह करीब 11 बजे पुलिस आयुक्त आवास पर पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे तक वह सुशांत के परिजनों के साथ रहे और उनसे मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सेक्टर-12 स्थित कनवेंशन सेंटर पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई जाकर ऊंचाई हासिल की थी। भविष्य में वो और आगे जाते। ऐसे कोई अभिनेता आत्महत्या नहीं कर सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है। ऐसा उनका मानना है। सीबीआई भी इसी दिशा में अपनी जांच करे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि सुशांत सिंह के पिता व बहन से सीबीआई जांच से न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि सुशांत बहुत अच्छे कलाकार थे और उनकी फैन फॉलोविंग भी बहुत अधिक थी। वह हंसमुख प्रवृत्ति के थे और बहुत ही कम समय में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी ऊंचाइयां हासिल कर ली थी। सुशांत ने कई अच्छी फिल्मों में काम किया और युवा वर्ग पर अपने काम की छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई निष्पक्ष रूप से जांच कर रही है। इस मामले में कोई दोषी मिलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अठावले ने कहा कि मुंबई पुलिस शायद राज्य सरकार के दबाव में थी। इसलिए सही से जांच नहीं कर रही थी। यही वजह रही कि सुशांत की मौत के दो माह बाद भी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसलिए परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह उनके पारिवारिक मित्र हैं और उसी नाते वे उनके परिवार से मिलने आए हैं।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह सुशांत राजपूत के जीजा व बहन रानी के पति हैं। इसी माह के पहले सप्ताह में बल्लभगढ़ में विकास कार्यों का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पुलिस आयुक्त के निवास पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भी सुशांत के पिता को न्याय मिलने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed