{"_id":"661ecebfecdcd97dd80cb014","slug":"ram-navami-will-be-celebrated-today-with-kanya-puja-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23378-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कन्या पूजन के साथ आज मनाई जाएगी राम नवमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कन्या पूजन के साथ आज मनाई जाएगी राम नवमी
Wed, 17 Apr 2024 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
- मंदिरों सहित जगह-जगह भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में सुबह से शाम तक हवन-पूजन किया गया। मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा भक्तों ने कंजक पूजन के साथ की। घर-घर में कंजक पूजन किया गया। खासकर अष्टमी के साथ नवरात्र संपन्न करने वाले भक्तों ने कंजक पूजन के साथ व्रत भी संपन्न किया। वहीं, कुछ लोग बुधवार को कंजक पूजन के साथ व्रत खोलेंगे। नवरात्र के आखिरी दिन मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर घरों में कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को दिए जाने वाले उपहार को लेकर बाजारों में भीड़ देखने को मिली।
जिले के मंदिरों में नवरात्रों को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, पिछले आठ दिनों से मंदिर में पूजन और भजन-कीर्तन चल रहे हैं। मंगलवार को मंदिरों में महाअष्टमी की पूजा की गई। एनआईटी एक स्थित महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश ने बताया कि नवरात्र के आखिरी दिन मंदिर में काफी भीड़ होने की उम्मीद है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहेगी, जिसके चलते भक्तों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए। वहीं, नौ दिन के उपवास और तप का आखिरी दिन होने की वजह से सुबह साढ़े आठ बजे कन्या पूजन करके नवरात्र का समापन किया जाएगा। उसके बाद 10 बजे महाकाली यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के बाद मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित होगा। एनआईटी एक स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि नौ दिनों में सुबह आरती तथा सांध्य आरती की गई। सांध्य आरती के दौरान मंडली के द्वारा रात्रि जागरण भी किया गया। नवमी के दिन सुबह कन्या पूजा करने के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सेक्टर 16 स्थित कालीबाड़ी में महिलाओं द्वारा नवमी पूजा की जाएगी। नवमी पूजन के बाद शाम को नृत्य प्रतियोगिता होगी।