{"_id":"64fb1653b13b168619030b64","slug":"rakhi-became-the-winner-in-the-olympiad-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13005-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओलंपियाड में राखी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओलंपियाड में राखी बनी विजेता
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन परीक्षा में 10 लाख विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ओर से 9वें ओलंपियाड पुरस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेश से 10 लाख विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें जिले की सेक्टर-55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा राखी प्रथम स्थान पर रहीं। उन्हें शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर तथा ट्रस्ट के संरक्षक श्रीसजन की ओर से सम्मानित किया गया। यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य सतेंद्र सरौत ने दी।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-55 की छात्रा कुमारी राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतयुग दर्शन ट्रस्ट के विशाल सभागार में 9वें मानवीय ओलंपियाड के परिणाम के आधार पर पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने न्यूनतम समय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कुमारी राखी को एलइडी टीवी और प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी। प्रधानाचार्य सतेंद्र सरौत को भी सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रमुख श्रीसजन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राध्यापक नंदकिशोर फौजदार, कविता यादव, मधुलता आदि मौजूद रहे।