फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rainwater is accumulated outside DAV School

Faridabad News: डीएवी स्कूल के बाहर भरा है बरसात का पानी

Sat, 11 Oct 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rainwater is accumulated outside DAV School
छात्रों और स्थानीय लोगों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बीते दिनों हुई बरसात लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। एनआईटी-पांच स्थित डीएवी स्कूल के बाहर अभी भी बरसात का पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से छात्रों और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात का यह पानी स्कूल के ठीक सामने सड़क पर भरा हुआ है। पानी इतना ज्यादा है कि लोग इस रास्ते से पैदल नहीं निकल सकते। पानी के साथ-साथ यहां बहुत गंदगी फैली हुई है। इससे न केवल स्कूल के छात्र, बल्कि स्थानीय लोग भी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में यहां अक्सर जलभराव होता है। सड़क पर गड्ढा होने के कारण पानी भर जाता है।
विज्ञापन


बीमारी की चपेट में आ सकते हैं छात्र

एक ही जगह पर अधिक समय तक पानी भरा होने से मच्छर पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से स्थानीय लोग और छात्र बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। स्कूल के सामने जलभराव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत-


बरसात के मौसम में इस जगह बहुत पानी भर जाता है। मेरा बेटा पहले साइकिल से स्कूल आता था, लेकिन सड़क पर पानी भरने के कारण उसे छोड़ने आना पड़ता है। - रणदीप सिंह

स्कूल के बच्चे कई बार पानी में गिर चुके हैं। जरा सी बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है। मैं अपनी बेटी को दूसरे रास्ते से स्कूल छोड़ने आता हूं। - आकाश

यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है। - राकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed