फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rainwater filled in the streets can increase problems, risk of dengue and malaria

Faridabad News: गलियों में भरा बरसात का पानी बढ़ा सकता है मुश्किल, डेंगू- मलेरिया का खतरा

Sun, 13 Jul 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rainwater filled in the streets can increase problems, risk of dengue and malaria
इस वर्ष जिले में अब तक डेंगू के चार और मलेरिया का सात मामले सामने आ चुके हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गलियों व सड़कों पर भरा बरसात का पानी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इकट्ठे हुए पानी में धूप लगने के बाद डेंगू- मलेरिया का लार्वा पनप रहा है। इस वर्ष जिले में अब तक डेंगू के चार और मलेरिया का सात मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मलेरिया विभाग की टीम की ओर से करीब 1300 जगहों पर लार्वा नष्ट किया जा चुका है।

जिले में 2014 से लेकर 2024 तक डेंगू के 2521 मामले सामने आए हैं। शहर में हो रही लगातार बरसात के बाद से मलेरिया टीम सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम गठित की गई हैं जोकि जगह- जगह जाकर मटकों, कूलरों और पानी की टंकियों की जांच कर रही हैं। यदि कहीं भी लार्वा मिल रहा है तो उसे नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन स्थानों पर लार्वा पाया गया है, उन लोगों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


लोगों को नियमित रूप से टंकियों व कूलरों को साफ करने और आसपास पानी इकट्ठा न करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। मलेरिया विभाग ने इसको लेकर स्वास्थ्य निरीक्षक को आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू का कोई निश्चित इलाज नहीं है लेकिन, उचित देखभाल से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। डेंगू मलेरिया को लेकर चार जोन में 40 लोगों की टीम बनाई गईं हैं जोकि एनआईटी एक, एनआईटी दो, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- वर्जन

मलेरिया टीम अलग - अलग स्थानों पर जाकर जांच कर रही है। वहीं करीब 1300 जगहों पर लार्वा को नष्ट भी कर चुकी है। जांच में जहां - जहां लार्वा मिल रहा है, वहां दवाई डालकर नष्ट किया जा रहा है और लोगों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। - डॉ. रामभगत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article