{"_id":"5eb836c18ebc3e90b12dfb83","slug":"rainfall-in-faridabad-people-facing-elctricity-problem-faridabad-news-noi510078974","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : आंधी और बूंदाबांदी से कई इलाकों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : आंधी और बूंदाबांदी से कई इलाकों में बिजली गुल
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में रविवार को आंधी के साथ चली तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलकर रख दिया। इसका सबसे अधिक असर बिजली सप्लाई पर पड़ा। आंधी के कारण कई सेक्टर और कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा प्रभाव ग्रेटर फरीदाबाद में देखने को मिला। यहां कई फीडर से सप्लाई फेल हो गई।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे चली आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरु हुई। करीब 15 मिनट हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। लेकिन सेक्टर-16 में आंधी से एक पेड़ टूट कर गली में गिर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था बाधित रही। ग्रेटर फरीदाबाद, एनआईटी एक, दो तीन, और पांच समेत, राजीव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, जनता कॉलोनी में बिजली न होने से लोग परेशान रहे। शहरी क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे गई बिजली चार बजे तक पूरी तरह बहाल हो सकी, जबकि ग्रामीण इलाकों में देर रात तक लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा।
सप्लाई की गई दुरुस्त
आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से ग्रेटर फरीदाबाद में कई फीडर ब्रेकडाउन हुए हैं। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर कई इलाकों में सप्लाई दुरुस्त कर शुरू कर दी गई है, कुछ इलाकों में सुधार कार्य जारी है जल्द सभी इलाकों में सप्लाई शुरू हो जाएगी। - कुलदीप मोर, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम