फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain was the winner in the Under-14 age group 100 meters race

Faridabad News: अंडर-14 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में वृष्टि रहीं विजेता

Tue, 22 Aug 2023 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Rain was the winner in the Under-14 age group 100 meters race
लड़कियों के लिए आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुुधवार को बल्लभगढ़ खंड के अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग के एथलेटिक्स, क्रिकेट व अन्य खेलों के मुकाबले हुए। अंडर 14 आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में वृष्टि ने बाजी मारी। जबकि, अंडर 17 आयुवर्ग में अंजली और अंडर 19 आयुवर्ग में सोनिया विजेता रहीं। वहीं, कबड्डी में टीमें कम होने के कारण मुकाबले नहीं हो सकें। अंडर 14 आयुवर्ग में राशि दूसरे और आस्था तृतीय स्थान पर रही। इसी आयुवर्ग के 200 मीटर दौड़ में राशि प्रथम, उर्वशी द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में वृष्टि प्रथम, उर्वशी द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि, 600 मीटर दौड़ में एलिना प्रथम और अलनकृता द्वितीय स्थान पर रहीं।

अंडर 17 आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम, नयंसी द्वितीय और तान्या तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम, तान्या द्वितीय और नयंसी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में हिमांशी प्रथम और आस्था द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, 800 मीटर दौड़ में हिमांशी प्रथम रहीं। इसी आयुवर्ग के शार्टपुट मुकाबले में चंचल विजेता रहीं। जबकि, दूसरे स्थान पर दिव्या और तृतीय स्थान पर स्नेहा रहीं। गोला फेंक मुकाबले में चंचल प्रथम और याशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में सोन्या प्रथम, अंजू द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में चेष्टा प्रथम, लक्की द्वितीय सोनिया तृतीय स्थान पर ही। 400 मीटर दौड़ में लक्की प्रथम और अंजू द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि, 800 मीटर दौड़ में योगिता विजेता रहीं। अंडर-19 आयुवर्ग में नेहा प्रथम और श्रेया मित्तल द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed