फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain showed the mirror to the corporation officers

बारिश ने निगम अफसरों को दिखाया आईना

Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rain showed the mirror to the corporation officers
फरीदाबाद। बेमौसम हुई बारिश ने लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं शहर में हुई 95 एमएम बारिश ने नगर निगम अधिकारियों को मानसून को लेकर की गई तैयारियों का आईना दिखा दिया है। सोमवार की सुबह निगमायुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व कार्यकारी अभियंताओं ने शहर का दौरा किया। इस दौरान पानी निकासी के इंतजामों को देखा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगहों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव ने एनआईटी क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ ही सेक्टर 21ए, 21सी और मुजेसर डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया। निगमायुक्त यशपाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। जिन डिस्पोजलों पर कुछ कमी पाई गई, उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। निगमायुक्त ने बताया कि मानसून में पानी की निकासी के लिए निगम ने पूरे प्रबंध है और किसी भी स्थिति को निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन

बोलेरो से निकले अधिकारी
शहर में जलभराव होने के कारण मुख्य अभियंता रामजी लाल, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह और कार्यकारी अभियंताओं समेत पांच लोगों को बोलेरो गाड़ी उपलब्ध कराई गई, जिससे जलभराव का जायजा लेने में परेशानी नहीं हो। इन लोगों के पास कार है, ऐसे में जलभराव में फंसने का डर था। अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि कई जगहों पर डिस्पोजल की मोटरें नहीं चल रही थी। इससे जलभराव की समस्या ज्यादा हुई। मुख्य अभियंता ने बताया कि कुछ जगहों पर जेनसेट होने से अंडरपास और डिस्पोजल पर पानी निकालने का काम सहीं मिला। जहां पर बिजली से मोटर चलती थी, वहां परेशानी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावे धरे रह गए
निगम आयुक्त यशपाल यादव ने अभियान चलाकर बारिश से पहले इंजीनियरिंग विंग से नालों की विशेष सफाई कराई थी। करोड़ों खर्च करने के बाद भी शहर में जलभराव हो गया। इससे निगम के दावे धरे रह गए। हालांकि अधिकारियों का तर्क है कि भारी बारिश होने से ऐसा हुआ। वहीं, आंधी व बारिश के कारण बिजली बाधित हो गई। करीब 6 घंटे बाद सप्लाई सुचारू हुई। इससे बारिश के पानी निकासी के लिए नगर निगम के अधिकांश डिस्पोजल नहीं चल पाए। कुछ डिस्पोजलों पर लगे जनरेटर से पानी निकासी का प्रयास किया गया लेकिन वह पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे थे।
बिजली के पोल टूटे
आंधी के कारण शहर में कई जगहों पर पेड़ गिए गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सैनिक कॉलोनी, एनआईटी, नीलम बाटा रोड, सेक्टर 16 समेत कई 50 जगहों पर पेड़ गिर गए। वहीं, आंधी के कारण गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मांगर के पास बिजली के पोल टूट गए। इससे तार मेन रोड पर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इससे गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली निगम के अनुसार खेड़ी, बल्लभगढ़,पाली और तिलपत 60 से ज्यादा पोल टूट गए।

--
घरों और कंपनियों में भरा पानी
बारिश से शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई । बारिश के कारण शहर तालाब बन गया। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। बाटा चौक, डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड, सेक्टर-22, 23, सेक्टर-7/8, 9/10, सेक्टर-16, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, सेक्टर-7 और तिगांव रोड के अलावा बल्लभगढ़ बस अड्डा पर पानी भर गया। बस स्टैंड पर जल भराव होने यात्रियों को परेशानी हुई। ओल्ड डीएलएफ में कई कंपनियों में पानी भर गया। वहीं एनआईटी पांच समेत अन्य जगहों घरों व दुकानों में पानी भर जाने से परेशानी हुई।
--
बीते 24 घंटे में जिले में हुई बारिश (एमएम)
फरीदाबाद- 95
तिगांव- 15
बल्लभगढ़- 22
मोहना- 80
दयालपुर 07
बड़खल- 97
घौज- 30
गौंछी- 81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed