फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain... relief from the heat, but trouble due to waterlogging.

Faridabad News: बारिश...गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

Wed, 29 Jul 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain... relief from the heat, but trouble due to waterlogging.
फरीदाबाद में हुई बारिश से नीलम पुल अजरौदा चौक पर भरे पानी में जंहा वाहन चालक हुए परेशान तो गर्म
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास बंद, अजरौंदा चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरा पानी, कई मार्गों पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी लेकिन शहर की जलनिकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल भी खोल दी। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, अजरौंदा चौक, नीलम पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। जलभराव के कारण ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास को बंद करना पड़ा। वहीं सुबह के व्यस्त समय में अजरौंदा चौक, बाटा पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड और नीलम पुल पर लंबा जाम लगा रहा। कई स्थानों पर लोगों को काफी देर तक वाहनों में फंसे रहना पड़ा।

जिले में सुबह करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई जो रुक-रुककर दोपहर करीब दो बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी जमा हो गया। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जो कार्यालय, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए घर से निकले थे। कई स्थानों पर सड़क पर भरे पानी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


अजरौंदा चौक पर थमी वाहनों की रफ्तार

अजरौंदा चौक पर बारिश का पानी भरने से दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। चौक के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को पानी से भरे हिस्से से धीरे-धीरे निकलना पड़ा। बारिश के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक भी पानी और फिसलन के कारण सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम पुल से अजरौंदा चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पानी जमा होने से परेशानी बढ़ी। मुख्य मार्ग पर जाम बढ़ने के बाद कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों की ओर मुड़े, जिससे आसपास की सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया।

नीलम पुल और बाटा पुल के पास लगा जाम

नीलम पुल के आसपास जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार थम गई। पुल और आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को काफी समय तक जाम का सामना करना पड़ा। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे और अन्य राहगीर वाहनों में फंसे रहे। वहीं बाटा पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर पानी भरने और वाहनों की धीमी गति के कारण लंबा जाम लगा रहा। लोगों को कुछ दूरी तय करने में सामान्य से अधिक समय लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश में भी सर्विस रोड और प्रमुख चौराहों पर पानी भरना जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

पानी भरने पर बंद किया ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में पानी भरने के बाद इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अंडरपास बंद होने से वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। इससे आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया और लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।

लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम से पहले नालों और जलनिकासी मार्गों की सफाई के दावे किए गए थे, लेकिन बारिश के दौरान कई जगह पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावी नहीं दिखी। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

15 मिनट में टीम पहुंचने का दावा लेकिन नहीं दिखा कोई असर
नगर निगम की ओर से जलभराव की सूचना मिलने के बाद करीब 15 मिनट में टीम के मौके पर पहुंचने का दावा किया गया लेकिन पानी निकासी में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी। कई स्थानों पर करीब एक घंटे तक जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी धीरे-धीरे उतरने के बाद यातायात सामान्य होना शुरू हुआ। हालांकि, दोपहर तक कई सड़कों पर वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


मोहना में सबसे अधिक 76 मिलीमीटर बारिश

बारिश से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। जिले में सबसे अधिक 76 मिलीमीटर बारिश मोहना क्षेत्र में दर्ज की गई। इसके अलावा तिगांव में 37 मिलीमीटर, बड़खल में 35 मिलीमीटर, फरीदाबाद में 30 मिलीमीटर, गौंच्छी में 25 मिलीमीटर, बल्लभगढ़ में 24 मिलीमीटर, दयालपुर में 23 मिलीमीटर और धौज में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

फरीदाबाद में हुई बारिश से नीलम पुल अजरौदा चौक पर भरे पानी में जंहा वाहन चालक हुए परेशान तो गर्म

फरीदाबाद में हुई बारिश से नीलम पुल अजरौदा चौक पर भरे पानी में जंहा वाहन चालक हुए परेशान तो गर्म

फरीदाबाद में हुई बारिश से नीलम पुल अजरौदा चौक पर भरे पानी में जंहा वाहन चालक हुए परेशान तो गर्म

फरीदाबाद में हुई बारिश से नीलम पुल अजरौदा चौक पर भरे पानी में जंहा वाहन चालक हुए परेशान तो गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed