{"_id":"6a9b1b7f3c5f32ebe00364fa","slug":"rain-pours-down-on-janmashtami-waterlogging-causes-inconvenience-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79216-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जन्माष्टमी पर बरसे बदरा, जलभराव से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जन्माष्टमी पर बरसे बदरा, जलभराव से हुई परेशानी
विज्ञापन
मेलों और पंडालों पर पड़ा असर, बारिश के कारण कई लोगों ने मंदिर जाने का कार्यक्रम बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर सुबह निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और करीब दो बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन जन्माष्टमी के चलते बाहर निकले लोगों की परेशानी बढ़ गई।
मंदिर जाने वालों को बारिश ने रोका
जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। लोग परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और झांकियां देखने के लिए मंदिरों की ओर पहुंच रहे थे। दोपहर में अचानक बारिश शुरू होने के बाद मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए मंदिरों में ही रुक गए और मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। वहीं, कुछ लोगों ने घर लौटना ही बेहतर समझा। बारिश के कारण कई लोगों ने मंदिर जाने का अपना कार्यक्रम भी बदल दिया।
विज्ञापन
मेले और पंडाल लगाने वालों का काम प्रभावित
जन्माष्टमी को लेकर शहर के कई मंदिरों और सोसाइटी परिसरों में विशेष पंडाल और झांकियां सजाई गई थीं। इसके अलावा कई स्थानों पर मेले भी लगाए गए थे। अचानक हुई बारिश से मेले में लगी दुकानों और पंडालों पर भी असर पड़ा। दुकानदार बारिश से सामान बचाने में जुट गए। खुले स्थानों पर लगाए गए स्टॉल संचालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कुछ दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कई लोग बारिश रुकने का इंतजार करते रहे।
बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवागमन में भी दिक्कत हुई। हालांकि, तेज बारिश लंबे समय तक नहीं रहने के कारण स्थिति जल्द सामान्य हो गई। शाम को मौसम सुहावना होने के बाद कई लोग दोबारा मंदिरों और जन्माष्टमी आयोजनों में पहुंचे।
-- -- -- -
4 सितंबर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक अच्छी बारिश दर्ज
तिगांव – 38 मिमी
धौज – 15 मिमी
फरीदाबाद – 08 मिमी
बल्लभगढ़ – 07 मिमी
मोहना – 04 मिमी
बड़खल – 09 मिमी
गौंछी – 12 मिमी
दयालपुर – 12 मिमी