फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain likely for four days.

Faridabad News: चार दिन बारिश के आसार

Wed, 02 Sep 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rain likely for four days.
तेज हवा से चलने के कारण 99 रहा फरीदाबाद का एक्यूआई
विज्ञापन

मंगलवार को 36 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में गर्मी और उमस का असर मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि दिनभर चली तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम में बदलाव के साथ शहर की हवा में भी सुधार देखने को मिला। लंबे समय बाद फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में पहुंचा। मंगलवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 99 दर्ज किया गया, जबकि बल्लभगढ़ में यह 75 रहा। एक्यूआई 100 तक रहने पर हवा को संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में करीब लंबे समय बाद शहरवासियों को अपेक्षाकृत साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला।
विज्ञापन


तेज हवाओं ने उड़ाए प्रदूषण के महीन कण

तेज हवाओं का असर शहर की हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखाई दिया। हवा की गति बढ़ने से वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के महीन कण एक जगह जमा नहीं हो सके। तेज हवा इन्हें अपने साथ आगे ले गई, जिससे प्रदूषण का स्तर कम हुआ। लंबे समय से प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए यह राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश के बावजूद शहर में प्रदूषण का स्तर 100 से अधिक बना हुआ था। इसके चलते हवा मध्यम श्रेणी में रही थी। मंगलवार को तेज हवाओं के कारण इसमें सुधार हुआ और एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया।


बारिश से और राहत मिलने की उम्मीद

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। बारिश के साथ हवा की गुणवत्ता में भी और सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के बाद जलभराव और उमस की स्थिति बनने की आशंका भी बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed