फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain increased the chill, the mood of the weather changed

Faridabad News: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, बदल गया मौसम का मिजाज

Sat, 10 Jan 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the chill, the mood of the weather changed
कई जगहों पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के कारण सर्दी में इजाफा हो गया और लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान शहर में अंधेरे का माहौल बन गया।

करीब एक घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। इसके बाद कुछ समय के लिए बारिश थमी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे फिर से हल्की बारिश शुरू हो गई। दोबारा बारिश होने के कारण कामकाजी लोगों और दफ्तर जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते नजर आए।
विज्ञापन


बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दीं। दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। बारिश और बढ़ती सर्दी के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। दिनभर धूप नहीं निकलने से ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही इस सप्ताह तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


प्रदूषण से मिली आंशिक राहत

बारिश के कारण शहर में प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 175 दर्ज किया गया, जो पहले की तुलना में बेहतर रहा। हालांकि बल्लभगढ़ क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ नजर आया। वहां एक्यूआई 295 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed