{"_id":"6903b8c842eb09fdd00c5d3c","slug":"rain-increased-moisture-in-the-fields-benefiting-the-mustard-crop-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54628-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, सरसों की फसल को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, सरसों की फसल को फायदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशियां लौट आईं। ग्रामीण इलाकों में यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। किसानों ने बताया कि सरसों की करीब 80 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है और फसल अब निकल चुकी है। इस समय हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे फसल को मजबूती मिलेगी और उत्पादन में भी सुधार होगा। वहीं जिन किसानों ने गेहूं की बुवाई शुरू कर दी थी या पलावा की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए भी यह बारिश बहुत उपयोगी साबित हुई है।
गांव अरुआ के किसान रोहित भाटी ने बताया कि यह बारिश दोहरी राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा एक तरफ हमें प्रदूषण से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ यह बारिश हमारी सरसों की फसल के लिए अमृत के समान है। जिन किसानों ने समय से बुवाई कर दी थी, उनके खेतों में पौधे अब तेजी से बढ़ेंगे।
किसानों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सूखी हवाओं और धूल के कारण खेतों में नमी की कमी हो रही थी, जिससे नई फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। लेकिन इस बारिश से मिट्टी की ऊपरी परत में नमी लौट आई है, जिससे फसलों को मजबूती मिलेगी।